Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
एथेनॉल प्लांट भेजे जाने वाले सरकारी चावल के कथित डायवर्जन की जांच तेज, एसआईटी ने 17 ट्रक जब्त किए
भोपाल (Naren Danu) : मध्य प्रदेश के बालाघाट में सामने आए 1,160 करोड़ रुपये के कथित फोर्टिफाइड चावल घोटाले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वारासिवनी थाने में दर्ज एफआईआर में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। जांच के अनुसार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से एथेनॉल उत्पादन के लिए आवंटित फोर्टिफाइड चावल को निर्धारित गंतव्य तक भेजने के बजाय कथित रूप से निजी राइस मिलों की ओर मोड़ दिया गया। इस मामले में बालाघाट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मृणाल मीणा ने एफसीआई के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर विस्तृत जांच कराने और अन्य गोदामों से जारी चावल का भी भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की संयुक्त जांच में सामने आया कि नेवरगांव स्थित एफसीआई गोदाम से छिंदवाड़ा की एक एथेनॉल इकाई के लिए आवंटित चावल कथित रूप से रास्ते में डायवर्ट किया गया। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच एक ट्रक से शुरू हुई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, राइस मिलों और अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार सरकारी दर पर जारी फोर्टिफाइड चावल को अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक, एथेनॉल प्लांट का प्रतिनिधि, प्लांट सुपरवाइजर और एक ट्रांसपोर्टर शामिल हैं। वहीं, एक राइस मिल संचालक और उसका पुत्र अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि एसआईटी अब तक 17 ट्रक जब्त कर चुकी है। मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई अन्य लोगों को भी नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।