Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक बैठक का उद्घाटन और पांच परियोजनाओं का लोकार्पण टला, नई तारीख बाद में घोषित होगी
गांधीनगर (Naren Danu) : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) में सोमवार को होने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इनमें इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रुप (डीएफईजी) की 11वीं बैठक का उद्घाटन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रस्तावित लोकार्पण समारोह भी शामिल है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने 13 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके मद्देनजर अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित एशिया की पहली साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन सहित पांच आधुनिक फॉरेंसिक परियोजनाओं का उद्घाटन होना था। इनमें वित्तीय अपराध जांच, मीडिया फॉरेंसिक और क्राइम सीन मैनेजमेंट से जुड़े अत्याधुनिक केंद्र भी शामिल थे। एनएफएसयू प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर नहीं आने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का 12 जुलाई को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिसके सम्मान में भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।