Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/14 जुलाई। डाबा के गुरु नानक नगर इलाके में शादी से पांच महीने बाद पत्नी व ससुराल वालों द्वारा मानसिक रुप से परेशान करने के चलते एक युवक ने गिल नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने छलांग लगाने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाया। मृतक की पहचान गुरु नानक नगर के करनदीप (29) के रुप में हुई है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने करनदीप के पिता राजा राम की शिकायत पर गुरबचन कॉलोनी की स्वाति, उसके बाप रामपाल, भाई दीपक, वीरेंद्र और वकील साढ़ू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता राजा राम ने बताया कि उनके बेटे करनदीप की शादी 20 फरवरी को स्वाति के साथ हुई थी। करनदीप लैब में टेस्टिंग का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद स्वाति घरेलू काम में सहयोग नहीं करती थी। इस बात को लेकर करनदीप ने उसे कई बार समझाया। कुछ समय बाद स्वाति के पिता रामपाल, उसके भाई दीपक और वीरेंद्र तथा उसके एक साढ़ू, जो पेशे से वकील हैं, ने करनदीप के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने घर बुलाकर किया दुर्व्यवहार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर करनदीप को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पहले स्वाति अपने मायके चली गई थी। जब करनदीप उसे वापस लेने गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, जिससे वह काफी परेशान था। उसने मरने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाई और खुदखुशी कर ली। ---