लुधियाना/यूटर्न/23 जुलाई। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद पर कई तरह के आरोप लगाने वाली महिला पर ही 40 लाख की ठगी मारने के आरोप लगे हैं। उन पर दरेसी की न्यू शिवपुरी मेन रोड पर स्थित एक जमीन का सौदा करके रजिस्ट्री न करवाने के आरोप हैं। पीड़ित ने इस संबंधी तीन महीने पहले पुलिस को शिकायत दी। जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की गई। थाना दरेसी की पुलिस ने दरेसी रोड के मिक्की साहनी की शिकायत पर न्यू शिवपुरी की कुलदीप वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कुलदीप वर्मा न्यू शिवपुरी में लिटल चैंप प्लेवे स्कूल चलाती है। जबकि उसका अपना टिफिन बॉक्स का काम भी है। शिकायतकर्ता मिक्की साहनी नगर निगम का ठेकेदार है। जिसकी और से डीसी ऑफिस की मल्टीस्टोरी पार्किंग का ठेका ले रखा है। मिक्की साहनी अनुसार उक्त आरोपी महिला का एक 400 गज का प्लॉट है। उसने उक्त प्लॉट को बेचने के लिए मिक्की साहनी के साथ सौदा किया था। जिसकी एवज में 40 लाख रुपए भी ले लिए। पेमेंट लेने के बावजूद महिला द्वारा रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। उसे कई बार रजिस्ट्री कराने को कहा गया, लेकिन वे टाल मटोल करती रही। जिसके बाद न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही पेमेंट वापिस की।
---