Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 जुलाई। सुभानी बिल्डिंग के पास सड़क के बीचों बीच खड़े युवकों से साइड़ मांगने पर उन्होंने बाइक सवार दो भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उन पर हथियारों से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचे तो हमलावर भी उनके पीछे आ गए। उन्होंने घर पर पथराव किया। जिसके बाद मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मी युवक को सिविल अस्पताल दाखिल किया गया है। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी युवक की पहचान तनुश के रुप में हुई है। जख्मी युवक तनुश ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक गली के बीचों-बीच एक्टिवा खड़ी कर खड़े थे। तनुश ने उन्हें थोड़ा साइड होने को कहा, तो वे बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने तनुश को थप्पड़ मारे। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। तनुश ने बताया कि किसी तरह वह बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पूरे मोहल्ले में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। ---