Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 जुलाई। पंजाब पुलिस की लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में तैनात महिला इंस्पेक्टर द्वारा रूरल थाने के एसएचओ पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएचओ पर उनकी अश्लील वीडियो-फोटोज बनाने और फिर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि महिला का कहना है कि उन्हें शादी का झांसा दिया गया और बाद में इंकार कर दिया। महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि एसएचओ ने उसका तीन बार अबॉर्शन भी कराया। इसकी पूरी जानकारी एसएचओ की मां को थी। लेकिन वे भी इंकार करने लगी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस संबंध महिला इंस्पेक्टर द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई है। जिसकी जांच चल रही है। चर्चा है कि महिला अफसर ने जगराओं एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपने बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। जिसमें उन्होंने एसएचओ पर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के गंभीर आरोप हैं। हालांकि मामले संबंधी लुधियाना सिटी और रूरल पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन चर्चा है कि इस मामले संबंधी थाना दाखा में एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। अभी महिला और पुरुष एसएचओ द्वारा मामले संबंधी सामने आकर कोई बयान नहीं दिया गया है। महिला लुधियाना सिटी और पुरुष रूरल में तैनात चर्चा है कि आरोप लगाने वाली महिला इंस्पेक्टर है। मौजूदा समय में वे लुधियाना सिटी के एक थाने में तैनात है। वहीं पुरुष पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। उनकी नियुक्ति लुधियाना रूरल एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के अधीन है। वे रूरल के एक थाने में एसएचओ तैनात है। तीन साल पहले हुई थी दोस्ती, जबरन बनाए संबंध चर्चा है कि महिला इंस्पेक्टर और एसएचओ की साल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि एसएचओ द्वारा उन्हें बहाने से फिरोजपुर रोड के एक होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया गया। जिसके बाद उसे शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। जिसे वायरल की धमकी देकर वे संबंध बनाता रहा। फिर उसने शादी से इंकार कर दिया और धमकियां देने लग गया। उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। पहले से शादीशुदा है एसएचओ चर्चा है कि उक्त एसएचओ पहले से शादीशुदा है। जिसके बावजूद उसने इंस्पेक्टर के साथ शादी का वादा किया गया था। वहीं महिला का भी तलाक हो चुका है। महिला के पास एसएचओ से मिलने की तस्वीरें, वीडियो भी मौजूद है, वहीं होटल के भी पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिन्हें उच्च अधिकारीयों को सौंप दिया गया है। चर्चा है कि दोनों में जब विवाद शुरु हुआ तो विभागीय स्तर पर इसे सुलझाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन समझौता नहीं हुआ और मामला बिगड़ता चला गया। एसएचओ को किया लाइन हाजिर, कार्रवाई जारी चर्चा है कि इन आरोपों के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला इंस्पेक्टर द्वारा एसएचओ पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार उक्त शिकायत पर विभागीय स्तर पर जांच जारी है। वहीं सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास जारी है। हालांकि उच्च अधिकारियों द्वारा शिकायत आने और एफआईआर दर्ज करने संबंधी पुष्टि नहीं की जा रही।