लुधियाना/यूटर्न/27 जुलाई। तीन फर्मों के एक महिला समेत तीन डायरेक्टर और प्रोपराइटर द्वारा इंडियन बैंक से लोन व क्रैडिट सहुलिताएं करीब 68.91 लाख रुपए की ले ली गई। सहुलिताएं लेने के बाद आरोपियों ने एक्सपोर्ट के बिल किसी और खरीददार के नाम पर काटकर बैंक के साथ ठगी कर डाली। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चंडीगढ़ के संदीप राठी की शिकायत पर धर्मपाल जैन, जेनिंद्र जैन और अंजू जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित इंडियन बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी धर्मपाल जैन और जेनिंदर जैन वल्भ एक्सपोर्ट्स और वल्भ ओवर्सीज के डायरेक्टर है। वहीं अंजू जैन ए.जे. इंपैक्स की प्रोपराइटर है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों द्वारा इंडियन बैंक से अलग अलग समय में लोन लिया गया था। वहीं कई क्रेडिट सहुलिताएं भी ली गई थी। जिसकी कुल रकम 68 लाख 91 हजार रुपए बनती है। लेकिन आरोपियों द्वारा गलत खरीददार के नाम पर एक्सपोर्ट के बिल काटकर बैंक के फंड के साथ हेरफेर कर डाला। जब बैंक को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपियों से जवाब मांगा। लेकिन वह कोई जवाब पेश नहीं कर सके।
--