लुधियाना/यूटर्न/28 जुलाई। लुधियाना के एक वूलन कारोबारी से गुजरात के चार कारोबारियों द्वारा मिलकर 1.50 करोड़ रुपए की ठगी मार ली गई। थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव रइयां के राजीव सोनी की शिकायत पर गुजरात के मुकताबेन अलपेशभाई मेरुलिया, अपलेश भाई मेरुलिया, गिरीशभाई, उत्सव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राजीव सोनी ने बताया कि वह दीक्षा वूलन मिल्स गांव रइयां के डायरेक्टर है। जबकि उक्त सभी आरोपी गुजरात के सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में कारोबार करते हैं। आरोपियों द्वारा अलग अलग समय के दौरान शिकायतकर्ता से व्यापार किया गया था। जिसकी कुल रकम 1.50 करोड़ बनती है। आरोपियों द्वारा बाद में पेमेंट देने के लिए टाल मटोल करनी शुरु कर दी। शिकायतकर्ता ने कई बार पेमेंट मांगी तो फिर आरोपी धमकियां देने लगे। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी।
----