Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। रेलवे ने आग के कारणों और नुकसान की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पटना (Naren Danu) : बिहार के सहरसा जिले स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू पैसेंजर ट्रेन (63344) की तीन बोगियों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्टेशन मास्टर संजय कुमार सज्जन के अनुसार, सुबह 3:22 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान सहरसा-मानसी रेलखंड पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा और लगभग तीन घंटे तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। घटना के चलते मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर, सरायगढ़-देवघर सावन स्पेशल तथा पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया या विलंब से संचालित किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की तकनीकी टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी, जिसके बाद आग लगने की वजह और तीनों बोगियों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, हालांकि रेलवे ने जांच पूरी होने तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।