लुधियाना/यूटर्न/10 अगस्त। ढंडारी कलां के पास मेन रोड पर पुल नजदीक सोमवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति (50) की लाश बरामद हुई है। राहगीरों ने लाश पड़ी देखी तो तुरंत थाना साहनेवाल की कंगनवाल पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके सिर पर चोट के निशान भी हैं। शव के पास एक बटन वाला मोबाइल फोन मिला, जबकि मृतक की जेब से एक डायरी भी बरामद हुई है। डायरी पानी में भीग जाने के कारण उसमें लिखी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।
---