링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Srinagar: श्रीनगर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सिन्हा बोले- तिरंगा हमारी आत्मा, ‘वंदे मातरम्’ उसकी अमर आवाज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
श्रीनगर के एसकेआईसीसी से तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि लाखों घरों पर तिरंगा लहराने से देशवासियों के दिल एक भावना और संकल्प से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं और नागरिकों ने ‘हर घर तिरंगा’ तथा ‘वंदे मातरम्’ अभियानों में उत्साहपूर्ण भागीदारी कर देश के सामने मिसाल पेश की है। सिन्हा ने समृद्ध, सुरक्षित और न्यायपूर्ण जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
श्रीनगर (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर में बुधवार को तिरंगे के रंग में देशभक्ति की नई तस्वीर देखने को मिली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के एसकेआईसीसी से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद बॉटनिकल गार्डन में आयोजित तिरंगा महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब महज एक सरकारी पहल नहीं रहा, बल्कि लोगों की जागरूकता का उत्सव और देशप्रेम की मजबूत परंपरा बन चुका है। सिन्हा ने लोगों से अपील की कि तिरंगे की गरिमा केवल घरों की छतों तक सीमित न रहे, बल्कि उसके प्रति सम्मान विचारों, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई दे। ‘लाखों घरों में तिरंगा, करोड़ों दिलों में एक भावना’ उपराज्यपाल ने कहा कि 2022 में शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है। जब लाखों घरों पर तिरंगा लहराता है तो सिर्फ ध्वज नहीं लहराता, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के दिल एक भावना, एक विश्वास और एक संकल्प से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर भारतीय को मातृभूमि से और गहराई से जोड़ने वाली देशभक्ति की परंपरा बन गया है। ‘तिरंगा देश की आत्मा, वंदे मातरम् उसकी अमर आवाज’ सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ के साथ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर तिरंगा हमारे देश की आत्मा है तो वंदे मातरम् उस आत्मा की अमर आवाज है।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब विदेशी ताकतों ने भारतीयों के आत्मविश्वास को कुचलने का प्रयास किया, तब यही गीत अनगिनत देशभक्तों की आवाज बना। ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ केवल एक गीत को सम्मान देने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, आत्मविश्वास, साहस और आत्मसम्मान को नमन करने का पर्व है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं की भागीदारी को सराहा उपराज्यपाल ने ‘वंदे मातरम्’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और नागरिकों की भागीदारी पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रही है। उन्होंने कहा कि बांदीपोरा, बारामूला, पुलवामा, पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़, जम्मू और श्रीनगर जब एक साथ राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जुड़ते हैं तो भारत का आत्मविश्वास और मजबूत होता है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने इस अभियान में केंद्र शासित प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगले चरण में भी जम्मू-कश्मीर को नंबर वन बनाए रखने के लिए इसी उत्साह के साथ भागीदारी जारी रखें। देशभक्ति सिर्फ नारे में नहीं, चरित्र में भी दिखे सिन्हा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करते हैं। हर नागरिक को खुद से पूछना चाहिए कि क्या वह उस भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है, जिसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने देश की रक्षा अपने खून, पसीने और आंसुओं से की, अब नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे ईमानदारी, समर्पण, एकता और सेवा भावना के जरिए राष्ट्र को मजबूत करें। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ‘नए जम्मू-कश्मीर की पहचान बन चुका है हर घर तिरंगा’ उपराज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल दो राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संगम नहीं हैं, बल्कि नए जम्मू-कश्मीर की नई सोच और नई दिशा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज का जम्मू-कश्मीर विश्वास, विकास और मातृभूमि के प्रति समर्पण के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह आत्मविश्वास से भरा जम्मू-कश्मीर है, जो भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। सिन्हा ने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा केवल जम्मू-कश्मीर की छतों पर नहीं, बल्कि हर नागरिक के विचारों, चरित्र और कर्मों में भी हमेशा ऊंचा रहना चाहिए। उन्होंने समृद्ध, सुरक्षित और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा देश बनाया जाए जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले और जम्मू-कश्मीर के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करें।