Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
गेस्ट हाउस में लड़की की लाश मिलने का मामला जालंधर/यूटर्न/12 अगस्त। जालंधर के रॉयल गेस्ट हाउस होटल में मिली युवती की लाश मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह उसके साथ सिर्फ लिव-इन में रहना चाहता था। उसके पिता शिवसेना के नेता हैं। युवती की बहन दीपिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। आरोपी विशु डींगरा 2 साल से बहन के पीछे पड़ा था। वह डेढ़ लाख रुपए ठग चुका था। ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी विशु डींगरा को मंगलवार को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ। बड़ी बहन ने दी मुखाग्नि जालंधर के किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी। मृतका ज्योतिका शर्मा मूल रूप से लुधियाना के टिब्बा रोड की रहने वाली थी। ज्योतिका अपनी बड़ी बहन दीपिका के साथ उसके ससुराल फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रही थी। लेकिन परिवार में विवाद के बाद वे फिल्लौर में मौसी घर आ गई। यहां भी झगड़ा होने पर वे जालंधर गई और वहां आरोपी उसे मिला। जिसके बाद वारदात हुई। ---