लुधियाना/यूटर्न/12 अगस्त। श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर, मुक्ति धाम चहलां में शिवरात्रि का पवित्र पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से आध्यात्मिक माहौल बना रहा। मंदिर कमेटी प्रधान चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर के दर्शन कर जल चढ़ा सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव चहलां से 31 श्रद्धालु पैदल हरिद्वार गए और वहां से गंगाजल लाकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। इस अवसर पर 301 शिव भक्तों ने सेवा की। कमेटी कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। मंदिर कमेटी के सेवादार नील कमल शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर कोमल जालंधरी ने भजनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक अशू शर्मा, नीसू शर्मा, मास्टर जनक राज, बलदेव शर्मा, बलजिंदर सिंह बंटी, धर्मजीत कुमार धन्ना, डॉ. विजय भांबरी, कमल चीना, बलविंदर कुमार बीटीएल और रवि सिंगला सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
---