Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
कथित सरकारी फंड घोटाले की जांच का सामना कर रहे रिभव रिषी ने अदालत से नियमित जमानत की मांग की है। पुलिस ने उन्हें 24 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने 17 अप्रैल को औपचारिक गिरफ्तारी की। सीबीआई सरकारी धन से जुड़े लेनदेन, रकम के प्रवाह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अदालत अब सीबीआई के जवाब के बाद जमानत पर फैसला करेगी।
चंडीगढ़ : 645 करोड़ रुपये के कथित सरकारी फंड घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे रिभव रिषी ने विशेष सीबीआई अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की है। मंगलवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सीबीआई से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अब 17 अगस्त को होगी। रिभव रिषी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा का पूर्व ब्रांच मैनेजर बताया जा रहा है। उसकी ओर से अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसी को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली तारीख पर सीबीआई के जवाब के बाद दोनों पक्ष अपनी दलीलें पेश करेंगे। मामले में रिभव रिषी को 24 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई। जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने 17 अप्रैल को रिषी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। सीबीआई इस मामले में सरकारी फंड से जुड़े कथित लेनदेन, रकम के प्रवाह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अब रिषी की नियमित जमानत याचिका पर अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगली सुनवाई में सीबीआई के जवाब और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत आगे का निर्णय लेगी।