Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बरवाला क्षेत्र में त्रिलोकपुर चौक से छोटा त्रिलोकपुर (7 किलोमीटर) मार्ग के ब्लैक स्पॉट्स पर स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था
पंचकूला 10 Feb : समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के माध्यम से यह संज्ञान में आया कि रायपुररानी क्षेत्र में त्रिलोकपुर चौक से गाँव छोटा त्रिलोकपुर तक लगभग 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के अभाव में रात्रि के समय घना अंधेरा बना रहता है, जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। रात के समय पैदल चलने वाले लोग सबसे अधिक खतरे में रहते हैं। कई दुर्घटनाओं में समय पर सहायता न मिल पाने के कारण लोगों की जान भी जा चुकी है। अंधेरे की वजह से दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो जाता है। उक्त समस्या की गंभीरता को समझते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं के इंतजार की बजाय अपने स्तर पर पहल करते हुए आमजन के लिए उम्मीद की रोशनी बनकर कार्य किया। थाना सूरजपुर की टीम द्वारा एसआई अभिषेक के नेतृत्व में अपने स्तर पर दर्जन भर LED स्ट्रीट लाइट्स उपलब्ध करवाई गईं, जिन्हें दुर्घटना संभावित मुख्य कट, मोड़ों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर स्थापित किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके। गौरतलब है कि इस संबंध में संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों को भी पूर्व में पत्राचार किया गया था, किंतु उनके स्तर पर अभी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा की गई यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। सोलर लाइट्स की स्थापना के दौरान सूर्य की रोशनी को ध्यान में रखते हुए, पेड़ों के बीच स्थित खंभों पर पर्याप्त प्रकाश सुनिश्चित न हो पाने की स्थिति में सपोर्ट (सफेदों) की सहायता से सोलर लाइट्स लगाई गईं, जिससे अधिकतम रोशनी सुनिश्चित की जा सके और मार्ग को सुरक्षित बनाया जा सके। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। डीसीपी ट्रैफिक एवं क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन का संदेश : “पंचकूला पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। जहां भी सड़क दुर्घटनाओं की संभावना होती है, वहां पुलिस अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती है। यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जनसुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की इस सराहनीय पहल से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जगी है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है। अंधेरे में डूबी सड़क पर जब पुलिस ने स्वयं रोशनी जलाई, तो यह सिद्ध हुआ कि पंचकूला पुलिस केवल कानून की ही नहीं, बल्कि जनसेवा की भी सशक्त प्रहरी है।