Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 10 Feb : यूनिसिटी, जीरकपुर की रहने वाली होनहार छात्रा अशप्रीत कौर ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.7450 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अशप्रीत ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अशप्रीत के पिता एडवोकेट हरजिंदर सिंह, जो चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकालत करते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी का बचपन से ही प्रोफेसर बनने का सपना था। उन्होंने कहा कि अशप्रीत ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत की और नियमित रूप से प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। तैयारी के दौरान उन्होंने कभी भी लापरवाही नहीं बरती। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा भी पेशे से वकील है, जबकि अशप्रीत ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। अशप्रीत ने अपनी उच्च शिक्षा सेक्टर-32, चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज से प्राप्त की, जहां से उन्होंने पहले बीबीए और फिर एमकॉम की डिग्री हासिल की। पिता ने बताया कि यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाना आसान नहीं होता। अशप्रीत ने लगातार प्रयास जारी रखे और पांचवें प्रयास में उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना सपना साकार किया। बेटी की इस उपलब्धि के बाद परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अशप्रीत कौर की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो असफलताओं से निराश होकर अपने सपनों से पीछे हट जाते हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।