Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 10 Feb : शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में नगर परिषद जीरकपुर ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। परिषद को करीब 47 लाख रुपये की लागत से चार अत्याधुनिक ग्रैब बकेट डीसिल्टिंग मशीनें प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों के शुरू होने से अब सीवरेज और गटर की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर गटरों के भीतर उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नगर परिषद के सीवरेज विभाग के जेई सवनीत सिंह ने बताया कि समय के साथ तकनीक को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यह दौर ऑटोमैटिक सिस्टम का है और मैनुअल सफाई से होने वाले खतरों को देखते हुए नगर परिषद ने तकनीक आधारित समाधान को अपनाया है। इन मशीनों से सफाई कार्य अधिक सुरक्षित, तेज और वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। तेजी से विकसित हो रहे जीरकपुर शहर में आबादी बढ़ने के साथ-साथ सीवरेज सिस्टम पर दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में नालों और गटरों में सिल्ट जमा होने से जलभराव और गंदगी की समस्या सामने आती रही है। मैनुअल सफाई के दौरान कर्मचारियों को जहरीली गैसों, संकरे स्थानों और दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा रहता था। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने आधुनिक डीसिल्टिंग मशीनों की खरीद का निर्णय लिया। बॉक्स क्या है ग्रैब बकेट डीसिल्टिंग मशीन और कैसे करती है काम? ग्रैब बकेट डीसिल्टिंग मशीन एक विशेष मैकेनिकल सिस्टम है, जिसे क्रेन या हाइड्रोलिक वाहन के साथ जोड़ा जाता है। इसके आगे लगा ग्रैब बकेट सीवर या नाले में जमा गाद, कीचड़, प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य ठोस कचरे को पकड़कर बाहर निकालता है। पूरी प्रक्रिया मशीन के जरिए होती है, जिससे मानव हस्तक्षेप बेहद कम हो जाता है और सफाई कार्य सुरक्षित व वैज्ञानिक ढंग से पूरा होता है। बॉक्स ग्रैब बकेट डीसिल्टिंग मशीन के प्रमुख फायदे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित तेज और प्रभावी सफाई व्यवस्था जलभराव की समस्या में कमी आधुनिक और पारदर्शी कार्यप्रणाली दीर्घकालिक आर्थिक लाभ स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती बॉक्स शहरवासियों को मिलेगा सीधा फायदा इन मशीनों के संचालन से सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी, दुर्गंध और गंदगी की समस्या में कमी आएगी और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा। स्थानीय निवासियों को बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा। नगर परिषद का यह कदम न केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक है, बल्कि यह सफाई कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील सोच को भी दर्शाता है। जीरकपुर अब पारंपरिक व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए आधुनिक और सुरक्षित सफाई प्रणाली की ओर कदम बढ़ा चुका है, जो आने वाले समय में अन्य नगर निकायों के लिए भी मिसाल बन सकता है।