Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नगर परिषद से जांच व कार्रवाई की मांग, सड़क को नुकसान की आशंका जीरकपुर 12 Feb : किशनपुरा से एवरग्रीन सोसाइटी ढकोली की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक निजी इंटरनेट कंपनी द्वारा कथित रूप से नगर परिषद की अनुमति के बिना केबल बिछाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध जताते हुए मौके पर काम रुकवा दिया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित कंपनी रात के समय सड़क किनारे खुदाई कर इंटरनेट केबल डाल रही थी। उनका कहना है कि यदि कंपनी के पास नगर परिषद की विधिवत अनुमति है तो कार्य दिन के उजाले में और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। रात में काम करने से नियमों की अनदेखी का संदेह उत्पन्न होता है। निवासियों ने बताया कि नगर परिषद से सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थान पर केबल डालने के लिए निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क तय है। बिना अनुमति कार्य करना नियमों का उल्लंघन है और इससे नगर परिषद के राजस्व को भी नुकसान हो सकता है। लोगों का आरोप है कि शुल्क से बचने के लिए ही रात के समय कार्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के की जा रही खुदाई से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे भविष्य में गड्ढे बनने और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर जांच करें तथा यदि अनुमति नहीं ली गई है तो कंपनी पर जुर्माना लगाया जाए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। समाचार लिखे जाने तक नगर परिषद के अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका था। कोटस “मुझे इस बारे में अभी जानकारी मिल रही है। मैं तुरंत इस मामले को चेक करवाता हूं।” — परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद