Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/17 फरवरी। अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा लुधियाना के ढंडारी खुर्द में गुरु रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में दल के संस्थापक बंसी लाल प्रेमी तथा दल के पंजाब प्रधान गुरदीप सिंह काली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हरजिंदर मल (कनाडा), चंचल मल (कनाडा), नीतू सिंह, शिव कुमार, दविंदर कुमार, विवेकानंद, डॉ. संजीत कुमार, प्रदीप कुमार आदि भी शामिल हुए। मिशनरी कलाकारों विनोद कुमार भारती और राजकुमारी एंड पार्टी ने गुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुरु साहिब के जन्मदिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। दल के संस्थापक बंसी लाल प्रेमी ने अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि गुरु रविदास के सपनों को साकार करने के लिए सबसे पहले अनुशासन में रहना आवश्यक है। कनाडा से विशेष रूप से पहुँचीं चंचल मल और उनके पति हरजिंदर मल ने लोगों से अपील की कि तथागत बुद्ध की विचारधारा ही इस देश में सामाजिक क्रांति की नींव रख सकती है। इस अवसर पर ज्ञान चंद, राहुल कुमार, राकेश कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, दयानाथ, मनोज कुमार, भगत, यूनिट पंजाबी बाग से शिव बहादुर, बंस राज भारती, विनोद कुमार, जनरल, जय प्रकाश अपने साथियों सहित तथा अन्य दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ----