Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 फरवरी। पंजाब में फरीदकोट के सादिक रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है। मृतक 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और हादसे के समय फरीदकोट शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह अपने गांव में ननिहाल रहते धीरज के साथ हर रोज फरीदकोट में पढ़ने आता था। सोमवार शाम भी दोनों पढ़ाई के बाद गांव वापिस जा रहे थे । जब वे फरीदकोट के सादिक रोड पर छावनी के पास पहुंचे, तो छावनी के गेट के पास सामने से आ रहा एक सैन्य ट्रक अचानक छावनी गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए, जिससे हरसांझ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर घायल धीरज को गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया जहां से उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया और उपचारधीन रहते हुए उसकी भी मौत हो गई। परिजनों के बयान पर होगी कानूनी कार्यवाही-डीएसपी सूचना के बाद थाना सिटी-2 पुलिस के साथ साथ सैन्य अधिकारियों द्वारा हादसे की गहनता से जांच की जा रही है।इस मामले में डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है जिसके आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और शवों को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया जाएगा। ----