Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पूर्व विधायक ने डेराबस्सी में दुकानदारों की समस्याएं सुनी
डेराबस्सी 17 Feb : पूर्व विधायक एवं शिरोमणि अकाली दल ट्रेड एवं व्यपार विंग के प्रदेश अध्यक्ष एन के शर्मा ने कहा है कि पंजाब की मौजूदा सरकारी व्यापारियों तथा कारोबारियों को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह से असफल साबित हुई है। एनके शर्मा आज यहां डेराबस्सी में व्यापार मंडल की बैठक के तहत दुकानदारों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। पूर्व विधायक ने कहा कि आज पंजाब में कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब व्यापारियों व दुकानदारों से फिरौतियां नहीं मांगी जा रही हैं। प्रदेश के व्यापारियों में भय व असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। सरकार इस मामले में चुप है। एनके शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार कभी चढ़दीकला फंड के नाम पर तो कभी किसी अन्य मसले पर दुकानदारों से अधिकारियों के माध्यम से उगाही करवा रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने के बाद व्याारियों, छोटे दुकानदारों की सुरक्षा के लिए जहां विशेष कानून बनाया जाएगा वहीं इंस्पेक्टरी राज को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हालात यह हैं कि दुकानदारों की सुविधा के लिए तैनात अधिकारी व कर्मचारी सरकार के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। अकाली दल इस परेशानी से मुक्ति दिलाने का काम करेगा। इस अवसर पर निर्मल प्रीत सिंह गुलानी को जोन वन में व्यापार विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष सुरेश शारदा, गुरइकबाल सिंह पूनिया, हरविंदर पिंका, जिला युवा अध्यक्ष तरनबीर सिंह पूनिया, पूर्व पार्षद सुखविंदर सिंह, हरिंदर हनी, सतवीर सिंह लाड्डी, राजबीर राणा व अनिल शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।