Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 20 Feb : करीब पांच महीनों से बंद पड़े डॉग पाउंड के कारण शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। कॉलोनियों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर झुंड में घूमते कुत्तों के चलते बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया था। नगर परिषद ज़ीरकपुर में इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें कुत्तों के काटने, रात के समय हमलों और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं का जिक्र था। लगातार बढ़ते जनदबाव और शिकायतों के बाद प्रशासन ने आखिरकार कार्रवाई की। एक सप्ताह पहले विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परमिंदर सिंह भट्टी के साथ डॉग पाउंड का दौरा किया और अधिकारियों को कुत्तों की नसबंदी का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे डॉग पाउंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में पशु चिकित्सक डॉ. दविंदर सिंह, डॉ. रिया, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और कावा संस्था से जुड़े प्रदीप बजाज शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। डॉक्टरों ने बताया कि परिसर में चिकित्सकों के लिए अलग वॉशरूम की सुविधा नहीं है। इसके अलावा कुत्तों के भोजन की उचित व्यवस्था के लिए किचन या शेड का निर्माण भी जरूरी है। चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि पाउंड को मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए साफ पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण आवश्यक है। यदि इन कमियों को शीघ्र दूर किया जाता है, तो डॉग पाउंड प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि डॉग पाउंड को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक निर्माण व सुधार कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। शहरवासियों को उम्मीद है कि डॉग पाउंड के फिर से खुलने से आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण प्रक्रिया तेज होगी, जिससे कुत्तों की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार से आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम और मंगलवार से नसबंदी का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कदम लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में अहम माना जा रहा है और अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इसे कितनी जल्दी धरातल पर उतारता है।