Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 20 Feb : गाजीपुर रोड स्थित ‘सुषमा जॉइनेस्ट’ सोसायटी के निवासी इन दिनों नर्क जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं। सोसायटी में पानी की भारी किल्लत, बार-बार बिजली गुल होना और खराब लिफ्ट जैसी गंभीर समस्याओं ने यहाँ रहने वाले सैकड़ों परिवारों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर कई बार बिल्डर और मेंटेनेंस टीम से गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल खोखले आश्वासन ही दिए गए। स्थिति इतनी गंभीर है कि लिफ्ट बंद होने के कारण बुजुर्ग और मरीज सीढ़ियों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है। वहीं, पानी और बिजली की अनियमितता ने बच्चों की पढ़ाई और घर के कामकाज को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी का ₹3,75,000 का बिल बिल्डर से अब तक जमा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सीधे तौर पर बिल्डर की प्रबंधन क्षमता और वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाता है। निवासियों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि उनकी मूलभूत सुविधाएँ नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा सकें और उनका जीवन सामान्य हो सके।