Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 21 फरवरी। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को शहर दौरे के दौरान बुद्धा दरिया पुनर्सुरजीत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दरिया में गोबर या औद्योगिक गंदा पानी छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ राज्यपाल ने ताजपुर रोड स्थित ‘संगत घाट’ के पास दरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थापित एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) का भी जायजा लिया और दरिया में नाव यात्रा कर जमीनी स्थिति देखी। इसके बाद पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी हिमांशु जैन, पीपीसीबी, सीवरेज बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि दरिया का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, इसलिए इसके प्रदूषण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए तथा नागरिकों से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील की।