Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अंबाला/यूटर्न/23 फरवरी। उगाला गांव के पंजाबी मोहल्ला में एक सप्ताह के भीतर 16 से अधिक बच्चे पीलिया की चपेट में आ चुके हैं और एक की हालत गंभीर है। इस इलाके में तंदवाली रोड स्थित ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रोड पर करीब 10 दिन से एक जोहड़ की खोदाई का काम चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि खोदाई के दौरान किसी पाइप लाइन में लीकेज या अन्य कारण से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही हो और इसी कारण पीलिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बराड़ा के एएसएमओ डॉ. बीरबल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह उगाला पहुंचे। जहां पंजाबी मोहल्ला में 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। ग्रामीण केशव बतरा ने बताया कि उनके पड़ोसी 17 वर्षीय सहजमीत की हालत गंभीर बनी हुई है। पहले उसे शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुधार न होने पर उसे आदेश अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसे आईसीयू में रखा है। इसके अलावा अन्य कई बच्चे भी निजी अस्पतालों व चिकित्सालयों में उपचाराधीन हैं। इन बच्चों में पाए गए हैं पीलिया के लक्षण स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में मोहल्ले के कई बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। इनमें सहजमीत (17 वर्ष), मंसिरत (14 वर्ष), प्रभदीप (8 वर्ष), मोक्ष (15 वर्ष), माणिक (10 वर्ष), विहान (6 वर्ष), गर्वित (10 वर्ष), कन्हैया (16 वर्ष), मिलन सहित अन्य कई बच्चे शामिल हैं। ---