Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अजीत झा Chandigarh 23 Feb : हेलो माजरा में सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान और मानव अधिकारों के लिए उनके संघर्ष के संदेश को समाज तक पहुंचाना था। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके जीवन, विचारधारा और अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चंडीगढ़ विभाग प्रचारक नरेश, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से अवनीश, डीएवी कॉलेज की लेक्चरर प्रतिभा कौशिक, हल्लोमाजरा गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बलविंदर सिंह तथा कथा वाचक मोहन मिश्रा मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन के संयोजक गणेश झा और उनकी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। समिति सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया गया।