Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 25 Feb । शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के अभियान के तहत नगर निगम चंडीगढ़ ने सोमवार तड़के सेक्टर-20 में विशेष एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाया। कार्रवाई के दौरान निगम की प्रवर्तन टीम ने 20 अवैध आइसक्रीम रेहड़ियां जब्त कीं, जो बिना अनुमति संचालित हो रही थीं और पैदल मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न कर रही थीं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कदम यातायात की सुगमता बनाए रखने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और शहर में नागरिक अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी विक्रेताओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही व्यापार करें और नियमों का पालन करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।