Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
एमएसएमई और युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार, निर्यात को मिलेगा संस्थागत और तकनीकी संबल** **प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंजाब के औद्योगिक पुनरुत्थान को नई गति – चुग** **चंडीगढ़, 25 फरवरी ।** भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने लुधियाना में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फसिलिटेशन सेंटर की स्थापना के केंद्र सरकार के निर्णय को पंजाब के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल लुधियाना के ऊन, वूलन और निटवेयर उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाएगी। चुग ने कहा कि यह केंद्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वरदान सिद्ध होगा। यहां उद्योगों को आधुनिक तकनीकी परामर्श, गुणवत्ता परीक्षण, प्रमाणन सहायता और निर्यात प्रक्रियाओं से जुड़ी विशेषज्ञ मार्गदर्शन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे छोटे और मध्यम उद्योग अंतरराष्ट्रीय मानकों, मुक्त व्यापार समझौतों और बदलते वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप स्वयं को सशक्त बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्यात से संबंधित दस्तावेजीकरण, अनुपालन और गुणवत्ता मानकों को लेकर उद्योगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र ‘सिंगल विंडो सपोर्ट सिस्टम’ की तरह कार्य करेगा, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी तथा पंजाब के उत्पादों की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ेगी। तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार पंजाब के औद्योगिक पुनरुत्थान, निवेश संवर्धन और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रति पूरी प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल लुधियाना को पुनः देश की टेक्सटाइल राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगी।