Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 25 Feb : नगर परिषद कार्यालय के पास वाली गली में आज शाम करीब 4:30 बजे एक किराए के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम के रविंदर पाल ने बताया कि उन्हें दफ्तर में मौजूद रहते हुए पास की गली में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश शुरू की। साथ ही तुरंत फायर विभाग को सूचित किया गया। पीड़ित नसीम, जो वीआईपी रोड स्थित ट्रिपल सी में काम करते हैं, ने बताया कि घटना के समय वह काम पर थे। उनके अनुसार एक परिचित, जो नशे का आदी है, नशे की हालत में घर में घुस आया और उनकी गैरमौजूदगी में घर में आग लगा दी। नसीम और उनके भाई किराए के मकान में रहते हैं। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ और काफी सामान जलकर राख हो गया। नसीम ने बताया कि उनकी शादी 5 अप्रैल को तय थी, ऐसे में यह हादसा उनके लिए बड़ा झटका है। दमकल विभाग के कर्मचारी चरणजीत सिंह ने कहा, “सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।” पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रहे हैं।