Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 28 Feb : चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवक के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। घायल अक्षय कुमार के भाई नीरज ने बताया कि अक्षय कॉलोनी के पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान साधु नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उनके हाथों में तेजधार हथियार थे और आते ही उन्होंने अक्षय पर हमला कर दिया। हमले में अक्षय के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल अक्षय को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अक्षय के सिर पर गहरी चोट आई थी, जिस पर नौ टांके लगाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। नीरज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साधु, अजय और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। करीब नौ दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस बीच घायल के भाई नीरज ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जानबूझकर देरी कर रही थी और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि जब परिवार ने सख्त रुख अपनाया और उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही, तब जाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं संबंधित चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।