Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/1 मार्च। जालंधर के महतपुर इलाके जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर नशा तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में सरपंच की टांगों में फ्रैक्चर आया है और सिर में गहरी चोट लगी है। गंभीर हालत में सरपंच को जालंधर के अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर महतपुर के लोगों और किसान जत्थेबंदियों के लोगों ने थाना महतपुर के आगे प्रदर्शन किया। किसान नेताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सब चिट्टे की सूचना देने पर हुआ है। सरंपच पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तरह लगातार चिट्टा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तस्करों पर कार्रवाई करने की जगह सरपंच की सूचना ही तस्करों को दे दी जिस पर तस्करों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के वक्त बूटा छन्ना के सरपंच पत्नी के साथ सुबह साढ़े 6 बजे खेत में जा रहे थे। जैसे ही वह खेत में पहुंचे तो वहां पहले से छिपे बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पुलिस की ढीली कार्रवाई से तस्करों के हौसले बुलंद सरपंच पर हमले के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और थाना महतपुर के सामने धरना लगा दिया। लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों और किसान नेताओं ने कहा कि सरपंच महिंदर सिंह लगातार पुलिस प्रशासन को इलाके में बिक रहे चिट्टे और नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। तस्करों को ही सरपंच का नाम बता दिया लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाए तस्करों को ही सरपंच का नाम बता दिया, जिससे उनकी दुश्मनी बढ़ गई। 1 फरवरी की सुबह जब सरपंच अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे तो हमलावरों ने उन पर रॉड और हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी टांगें तोड़ दी गईं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वे जालंधर में एडमिट हैं। ----