Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना अमृतसर, 3 मार्च यूटर्न : जिले में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब कैदियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही अमृतसर पुलिस की सरकारी गाड़ी रास्ते में अचानक खराब हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस कर्मी कैदियों का मेडिकल करवाकर उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। गाड़ी में आई तकनीकी खराबी जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस की गाड़ी एक चौक के पास पहुंची, वह अचानक बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हो सकी। गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के कारण पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ गाड़ी ठीक करवाने की कोशिश की जा रही थी, तो दूसरी ओर उसी चौक पर खड़े कुछ पुलिस अधिकारी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटते नजर आए। कैदियों को ई-रिक्शा में बैठाकर कोर्ट भेजा स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब समय कम होने के कारण कैदियों को अदालत में देर से पेश होने का खतरा पैदा हो गया। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने तुरंत फैसला लेते हुए पास से एक ई-रिक्शा का इंतजाम किया और कैदियों को उसमें बैठाकर कोर्ट की ओर रवाना किया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सुरक्षित तरीके से कोर्ट पहुंचाया जब मीडिया ने पुलिस अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो वे सवालों से बचते नजर आए। हालांकि एक पुलिस कर्मी ने बताया कि, “कैदियों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था, लेकिन अचानक गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था। स्थिति को संभालते हुए कैदियों को सुरक्षित तरीके से कोर्ट पहुंचाया गया।”