Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/5 मार्च। गुरदासपुर में वीरवार सुबह 8 बजे ज्वेलर के घर से 7 करोड़ रुपए लूट लिए गए। पांच लुटेरे निहंग सिंह के बाणे में आए। इनमें एक लुटेरे ने ज्वेलर की पत्नी के सिर पर पिस्टल अड़ा दिया और फिर पूरे परिवार को बंधक बना दिया। इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। जाते सयम वे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निहंग सिंह के वेश में आए 5 लोग ज्वेलर वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाणे में पांच लोग उनके घर आए। उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था। लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं। इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया। परिवार को अलग-अलग कमरों में बंद किया इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष व शिखर को दूसरे कमरे में, और पति वरुण महाजन को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया गया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के बाद, लुटेरों ने घर से सारा सोना और कैश लूट लिया। जाते समय वे घर के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, कुल 7 करोड़ रुपए की लूट हुई है। ---