Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद उनकी मां छिंदरपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इंसाफ की मांग की है।
नवीन गोगना लुधियाना, 5 मार्च / यूटर्न: कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की नैंसी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है। कनाडा की लासेल पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या की गई है। हत्या के बाद नैंसी ग्रेवाल की मां छिंदरपाल कैमरे के सामने आईं और उन्होंने अपना दर्द बयान किया। “हमारा तो सब कुछ उजड़ गया” नैंसी ग्रेवाल की मां छिंदरपाल ने कहा, “हमारे साथ बहुत बुरा हुआ है। दुश्मनों ने मेरी बेटी को मार दिया है। मेरी बेटी का बहुत ही बेरहमी से कत्ल किया गया है। मेरी बेटी अस्पताल तक भी नहीं पहुंच सकी, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हमारा तो सब कुछ उजड़ गया है। नैंसी के दुश्मन गुरुद्वारा साहिब में बैठे हैं। अवतार सिंह गुनर, जो जसवीर सिंह रोडे का रिश्तेदार है, वह मेरी बेटी से दुश्मनी रखता था। वह हर बात पर कहता था कि नैंसी मुझसे माफी मांगे और जो मैं कहता हूं वही करे। मेरी बेटी सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी और वह गरीबों की मदद करती थी।” उन्होंने आगे कहा कि “मेरी बेटी हर गरीब के साथ खड़ी रहती थी। उस पर पहले भी हमला हुआ था। उसके घर को आग लगा दी गई थी, लेकिन वह बच गई थी। इन लोगों ने उसकी रेकी करने के लिए एक आदमी भी भेजा था, जो मुंह बांधकर आया था। जब उसने कैमरे देखे तो डर गया। उसने मेरी बेटी से कहा कि मैं सामने नहीं आना चाहता क्योंकि यहां कैमरे लगे हुए हैं। वह मेरी बेटी की रेकी करके चला गया था। अगर कैमरे न लगे होते तो उसी समय नैंसी को मार देता।” “मेरी बेटी को इंसाफ मिले” छिंदरपाल ने कहा, “मेरी बेटी नैंसी 2018 में कनाडा गई थी और उसने नर्सिंग का कोर्स किया था। वह वहां दो कंपनियों में काम करती थी। 2 मार्च को मेरी नैंसी से फोन पर बात हुई थी और 3 मार्च को उसका कत्ल कर दिया गया। मेरी बेटी को कई बार धमकियां भी मिली थीं। दुश्मनों ने कहा था कि हमसे माफी मांग लो, नहीं तो मार देंगे। मेरी बेटी ने सारे सबूत कनाडा पुलिस को दे दिए थे। मैं कनाडा सरकार से अपील करती हूं कि मेरी बेटी को इंसाफ दिलाया जाए और कातिलों को सख्त सजा दी जाए।”