Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
घर से मिला तीन पन्नों का सुसाइड नोट, बेटे के बयान पर महिला के खिलाफ केस दर्ज
जीरकपुर 05 March : सनोली एरिया की एक रिहायशी सोसायटी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला के प्रेम जाल और आर्थिक शोषण से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो कपड़ों के एक शोरूम में नौकरी करते थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान और घर से बरामद तीन पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सागर शर्मा ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। उसने बताया कि जब उसके पिता पंचकूला के सेक्टर-9 में काम करते थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात सिया नाम की एक महिला से हुई थी। आरोप है कि महिला ने अशोक कुमार को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उनसे शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। परिजनों के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर अशोक कुमार से करीब 4 से 5 लाख रुपये ले लिए। यह पैसा मृतक ने ब्याज पर उधार लेकर महिला को दिया था। इतना ही नहीं, सागर शर्मा का कहना है कि महिला के घर में मौजूद अधिकांश सामान भी उसके पिता ने ही खरीदकर दिया था। परिवार के अनुसार, कुछ समय बाद महिला ने साफ कह दिया कि उसने सिर्फ प्यार का नाटक किया था और अब उसके संबंध किसी अन्य व्यक्ति के साथ हैं। इसके बाद वह लगातार और पैसे मांगते हुए अशोक कुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। बताया जा रहा है कि 2 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे जब सागर अपनी मां के साथ काम से घर लौटा तो उसके पिता सीढ़ियों से उतरते हुए चिल्ला रहे थे कि वह सिया से परेशान होकर जहर खा रहे हैं। परिजन तुरंत उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान मृतक के सिरहाने के नीचे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें अशोक कुमार ने महिला द्वारा किए गए कथित मानसिक उत्पीड़न का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सागर शर्मा के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।