Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने अपना पदभार संभालने के बाद आज आभार व्यक्त करने हेतु श्री दरबार साहिब, अमृतसर में माथा टेका और नई जिम्मेदारी के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सरबत के भले (साझा कल्याण) की अरदास की; इसके उपरांत उन्होंने श्री वाल्मीकि तीर्थ (श्री राम तीर्थ), श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री गुरु रविदास जी के मंदिर में भी दर्शन किए, जहाँ श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री गिल ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेते हुए कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगा, जिसमें नियमों के अनुसार उनके हक दिलाना और किसी दुर्घटना की स्थिति में बिना किसी देरी के उचित मुआवजा दिलवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करवाएगा और किसी भी समस्या के लिए कर्मचारी सीधे आयोग से संपर्क कर सकते हैं।