Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नई अंडरग्राउंड पाइपलाइन धंसने का आरोप, नगर परिषद के खिलाफ लोगों में रोष
डेराबस्सी 06 March : नगर परिषद के अधीन वार्ड नंबर 12 के मोहल्ला लोहारा के लोग पिछले चार दिनों से गटर के ओवरफ्लो पानी से भारी परेशान हैं। बदबूदार गंदा पानी एक दर्जन घरों के अंदर घुस रहा है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं गली में पानी भरने के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में परिषद के खिलाफ भारी रोष है। जानकारी के अनुसार इसी गली में कुछ समय पहले ही गटर की नई अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली गई थी। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण पाइपलाइन धंस गई और पाइप टूट गया। इससे गंदे पानी की निकासी बंद हो गई और बदबूदार पानी विश्वकर्मा मंदिर वाली गली से लेकर अनाज मंडी रोड से जुड़ने वाली गली में लगातार जमा हो रहा है। लोगों का कहना है कि गटर का पानी घरों में घुसने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। घरों का गंदा पानी भी गटर में जाने की बजाय वापस घरों में ही बैक मार रहा है। ऐसे में इलाके में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वार्ड के पार्षद अमित वर्मा ने बताया कि वे लगातार नगर परिषद कार्यालय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाइपलाइन को तोड़कर दोबारा बिछाने की जरूरत है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई। वहीं परिषद के जेई सिविल वर्क्स कंवलजीत सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कैंबी वैन दो बार भेजी जा चुकी है। उनके अनुसार निर्माण कार्य के दौरान किसी ने मलबा पाइपलाइन के चैंबर में फेंक दिया, जिससे लाइन चोक हो गई। अब पाइपलाइन को तोड़कर साफ करना और नई लाइन बिछाना ही एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही काम शुरू कर लोगों को राहत दी जाएगी। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी001: मोहल्ला लोहारा में ओवरफ्लो गटर का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान।