Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 31 Dec : नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत ढकोली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 10 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को एसआई हरजिंदर सिंह अपनी टीम—एएसआई मनिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल हरनेक सिंह—के साथ निजी वाहन में गश्त पर थे। टीम गांव गाजीपुर जट्टां के कृष्णा इनक्लेव रोड पर स्थित पुष्प इनक्लेव सोसायटी के गेट के पास मौजूद थी। इसी दौरान ढकोली की ओर से पैदल आ रहे दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए। इनमें से एक युवक ने अपनी काली जैकेट की जेब से एक मोमी, पारदर्शी लिफाफा सड़क किनारे घास में फेंक दिया और दोनों पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में लिफाफा फेंकने वाले युवक ने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ मुन्ना, निवासी अपोजिट पेट्रोल पंप, मुबारिकपुर, थाना डेराबस्सी बताया, जबकि उसके साथी ने अपना नाम कमलजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 630, हिम्मतगढ़ ढकोली, थाना ढकोली बताया। पुलिस ने मौके पर लिफाफे की जांच की तो उसमें हेरोइन बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर लिफाफे सहित कुल 10 ग्राम हेरोइन पाई गई। बरामद नशे को कपड़े की थैली में डालकर सील किया गया। बरामदगी को सबूत के तौर पर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 10 ग्राम हेरोइन अपने कब्जे में रखकर एनडीपीएस एक्ट की धाराएं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस टीम मौके पर ही जांच में जुटी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।