Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
बिसनपुरा के दसमेश नगर में वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
जीरकपुर 07 March : शहर में पुलिस की गश्त और सुरक्षा के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिसनपुरा इलाके के दसमेश नगर से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोर सोने के गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। दसमेश नगर निवासी गुरविंदर कौर (38) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घर पर सिलाई का काम करती हैं और उनके पति चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी करते हैं। 6 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह अपने बच्चों को लेने के लिए चंडीगढ़ गई थीं। करीब तीन बजे जब वह घर लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का शेल्फ भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने के गहने और करीब पांच पर्स चोरी कर ले गए, जिनमें जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई देती है। लोगों का आरोप है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले भी कई मामलों में शिकायतें दी गईं, लेकिन चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में पुलिस जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।