Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा आयोजित संपत्तियों की ई-नीलामी, जो शुक्रवार देर रात समाप्त हुई, को निवेशकों से भरपूर उत्साह मिला है। इस ई-नीलामी से गमाडा को कुल 3136.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह ई-नीलामी 14 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी। ई-नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कुल 42 संपत्तियों में से 37 संपत्तियों की सफ़ल बोली लगी। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने इसे बड़ी सफ़लता बताते हुए कहा कि लगभग 90 प्रतिशत संपत्तियों के लिए बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 2018.84 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत वाली इन साइटों को 3136.97 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो एक ही ई-नीलामी में गमाडा द्वारा अब तक प्राप्त किया गया सबसे अधिक राजस्व है। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने ई-नीलामी की इस सफ़लता का श्रेय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की निवेशक-पक्षीय नीतियों को देते हुए कहा कि लगातार सफ़ल ई-नीलामियों के कारण राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की कीमतों को यथार्थवादी बनाना और बाज़ार के अनुसार मूल्य निर्धारण करना भी इस नीलामी को अच्छा उत्साह मिलने का एक प्रमुख कारण रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राजस्व को विकास प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्यों के नए मानक स्थापित करने के लिए ख़र्च करेगा।