Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र कुरूक्षेत्र 07 March : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ 7 मार्च व 8 मार्च को किया गया है। इस अभियान के तहत पहला प्रशिक्षण वर्ग तागोर मंडल व शाहबाद मंडल का भाजपा कुरुक्षेत्र तागोर मंडल का ज्ञान गंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में व शाहबाद मंडल का देवी मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास विकास, विचारधारा और संगठन के निरंतर विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक सशक्त वैचारिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। भाजपा कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति या पद से नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना और पार्टी की विचारधारा से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट निर्माण की भावना के साथ चल रहा यह प्रशिक्षण अभियान बूथ स्तर तक सशक्त, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने की प्रक्रिया है। पहले सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब संधू ने की और कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकार की योजनाओं का लाभपहुंचाना है इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद विधानसभा श्री सुभाष कलसाना जी, प्रदेश मंत्री श्री राहुल राणा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील राणा जी, सदस्य प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रविंदर सांगवान जी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा बीबी करतार कौर जी, जिला प्रभारी श्री दीपक शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री देशराज शर्मा जी ,जिला महामंत्री रमेश सैनी जी ,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा जी ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा जी शाहबाद मंडल अध्यक्ष श्री सुपार्श्वव जैन जी व तागोर मंडल यादविंदर राणा जी , सोमपाल राणा जी ,रवि बंगार व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु आदि उपस्थित रहे।