Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 31 दिसंबर – सिरसा जिला के गांव रामपुरा बिश्नोइया में एक छोटी लड़की की कथित हत्या के मामले में पीड़ित परिवार आज चंडीगढ़ में मुख्यंमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मामले में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक पर चलाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवार को आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। गौरतलब होगा कि जिला सिरसा के गांव रामपुरा बिश्नोइया से गत 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:00 बजे एक 3 वर्षीय बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा रात करीब 8:30 बजे पुलिस चौकी गोरीवाला में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पीड़िता के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्ची को पड़ोसी और उसके भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 पुलिस टीमें गठित कर दोनों संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। अगली सुबह तड़के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान बच्ची का शव नुईयांवाली माइनर नहर से बरामद किया। इसके बाद नियमानुसार सिविल अस्पताल, डबवाली में डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ और एक चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और नाबालिग होने के कारण उसे कानून के प्रावधानों के तहत ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। जांच के दौरान विसरा तथा अन्य नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपियों के नमूने भी जब्त कर फॉरेंसिक मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है और सभी वैज्ञानिक व कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी सावधानी से पालन किया जा रहा है।