पुनीत महाजन
चंडीगढ़ 10 March : माजरा वार्ड नंबर 20 में सीआरपी गेट से लगभग 10 कदम पहले चंडीगढ़ की ओर जाने वाली स्लिप रोड पर सीवर लाइन को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे इलाके के लोगों और राहगीरों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सड़क के बीचों-बीच खुला सीवर किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। कुछ लोगों के फोन आए अरविंद सिंह और पुनीत महाजन को उन्होंने मौके पर जाकर देखा सच में वहां के लोग बहुत परेशान हैं सोशल वर्कर (अरविंद सिंह) और भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी कम को कन्वीनर( पुनीत महाजन) ने जाकर पूरा हाल दिखा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्लिप रोड काफी व्यस्त रहती है और यहां से रोज़ाना दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। खासकर रात के समय यह खुला सीवर दिखाई नहीं देता। अगर कोई बाइक या स्कूटी चालक जरा-सी भी फिसल गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन को कई बार इस समस्या की जानकारी देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो। क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?
सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस खुले सीवर को बंद नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत कार्रवाई करते हुए इस खुले सीवर को ढका जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।