Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 10 March : शहर के वीआईपी रोड स्थित देवाजी प्लाजा में मंगलवार शाम करीब चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने के कारण यह हादसा हुआ। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दुकान के बाहर तक फैलने लगीं। आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि आसपास मौजूद दुकानदारों ने घबराने के बजाय हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए तुरंत प्रयास किए, जिसके चलते कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर लगा बोर्ड, टेबल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।