Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/ 13मार्च।नारनौल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला प्रधान व महिला कांग्रेस प्रधान ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर कदम उठाने में विफल रही है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान सत्यवीर यादव व महिला कांग्रेस की जिला प्रधान डा. राजवति ने कहा कि देश का आम नागरिक, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, खाद्य तेल, दाल, सब्जियों और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियां महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही हैं। पेट्रोल और डीजल पर अत्यधिक कर वसूली तथा आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने में सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई से परेशान है, तब सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तत्काल कटौती की जाए और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम परिवारों को राहत दी जाए। साथ ही खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित किया जाए। नेताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था को भी सुचारू किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई आज देश का सबसे बड़ा जनमुद्दा बन चुकी है और महिला कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी।