Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
**लुधियाना में ICAI का “बैंक ब्रांच ऑडिट” पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी**
लुधियाना 14 March । Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) की Northern India Regional Council (NIRC) की लुधियाना शाखा ने ऑडिटिंग एंड एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के तत्वावधान में “बैंक ब्रांच ऑडिट” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक ऑडिट से जुड़ी आधुनिक प्रक्रियाओं व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार में विशेषज्ञ वक्ताओं ने तकनीकी विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र प्रस्तुत किए। सीए लोकेश गुप्ता ने “IRAC Norms और LFAR के प्रमुख बिंदु” विषय पर जानकारी देते हुए बैंक ब्रांच ऑडिट के दौरान ध्यान रखने वाले नियामकीय प्रावधानों और महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं सीए कुंतल प्रदीप शाह ने “CBS वातावरण में बैंक ऑडिट” विषय पर प्रस्तुति देते हुए कोर बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी रिपोर्ट्स और कमांड्स का उपयोग कर ऑडिट प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआई के पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य एवं Bank of India के एससीए सीए संजय वासुदेवा मौजूद रहे। उन्होंने बैंक ऑडिट के बदलते परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए पेशेवरों को लगातार तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर NIRC के उपाध्यक्ष सीए हितेश गोयल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव सीए केशव गुप्ता के उद्घाटन वक्तव्य से हुई, जबकि शाखा अध्यक्ष सीए विकास गोयल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। सेमिनार के अंत में उपाध्यक्ष सीए राकेश कुमार ग्रोवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।