Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हल्दीराम चौक के पास हादसा, गनीमत रही कि एंबुलेंस में मरीज नहीं था
डेराबस्सी 15 March : अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जवाहरपुर के समीप हल्दीराम चौक के पास रविवार शाम एक हरियाणा रोडवेज बस ने आगे जा रही एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक घायल हो गया, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। Dera Bassi पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेठी ढाबे के मालिक Sonu Sethi ने बताया कि वे जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा लावारिस व्यक्तियों के शवों को अस्पताल और श्मशान घाट तक पहुंचाने की सेवा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे एंबुलेंस चालक मुकेश मरीज और उनके तीमारदारों को छोड़कर जवाहरपुर कट से यू-टर्न लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में चालक मुकेश की बाजू और उंगलियों में चोट आई है तथा उसे चार टांके लगे हैं। टक्कर से एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे हटाने के लिए रिकवरी वैन की मदद लेनी पड़ी। सोनू सेठी के अनुसार यह एंबुलेंस दानी सज्जनों के सहयोग से ली गई थी और इसे जरूरतमंद लोगों की मुफ्त सेवा के लिए चलाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी-008: रोडवेज बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त