Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 15 March : वेटरन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक चैंपियनशिप में डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर निवासी जगदीप सिंह विक्की ने शॉटपुट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन इस बार गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के रहने वाले जगदीप सिंह विक्की ने शॉटपुट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इलाके के खेल प्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल वेटरन एथलेटिक चैंपियनशिप का उद्देश्य अधिक आयु वर्ग के लोगों में खेलों और फिटनेस के प्रति रुचि बनाए रखना है। साथ ही देशभर के मास्टर्स खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। इस तरह के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें एशियाई और वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका दिया जाता है। फोटो कैप्शन: शॉटपुट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाले जगदीप सिंह विक्की को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए