Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 18 मार्च।चैत्र नवरात्र की शुरुआत से पहले ही शहर में धार्मिक माहौल पूरी तरह बन चुका है। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं और पूजन सामग्री की खरीदारी ने कारोबार को नई रफ्तार दे दी है। बाजारों में उमड़ी भीड़, लाखों का कारोबार सेक्टर 17 मार्केट, सेक्टर 22 मार्केट, सेक्टर 26 मार्केट और मनीमाजरा मार्केट सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अब तक चुनरी, नारियल, कलश और अन्य पूजन सामग्री में 40 से 60 लाख रुपये तक का कारोबार हो चुका है। रेडीमेड पूजा किट की बढ़ी मांग इस बार बाजारों में रेडीमेड पूजा किट लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक ही पैकेट में पूरी सामग्री मिलने से खरीदारी आसान हो गई है। इसके अलावा कढ़ाईदार चुनरी, गोटा-पट्टी डिजाइन और सजावटी कलश की मांग भी तेजी से बढ़ी है। पालकी पर आगमन, हाथी पर विदाई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार माता रानी पालकी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी, जिसे सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है। खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री के अनुसार, यह समय विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा। 19 मार्च से 9 दिनों का उत्सव नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु घट स्थापना, अखंड ज्योत और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त • घट स्थापना: सुबह 6:53 से 8:15 बजे • अमृतकाल: 7:57 से 9:28 बजे • अभिजीत मुहूर्त: 11:50 से 12:40 बजे प्रशासन भी अलर्ट त्योहार को देखते हुए बाजारों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।