Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/19 मार्च।लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित डायरी कॉम्प्लेक्स के पास देर रात सम्राट कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर कर्मचारी बैजनाथ मौजूद था, जिसने आग लगते ही मालिक वरुण गुप्ता को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए 4 अलग-अलग फायर स्टेशनों से 30 से अधिक दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। फैक्ट्री करीब 1000 गज में फैली होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। दमकल कर्मियों को लगातार पानी भरकर आग बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी और सुबह करीब 3 बजे आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में एयर कूलर, वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन बनाए जाते थे। आग में तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी जलकर राख हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।